घर बनाने के लिए सबसे अच्छा सरिया कैसे चुनें

0
मित्रों, मकान निर्माण करने के क्रम में बहुत से लोगों को एक अच्छी गुणवत्ता वाले सरिया ब्रांड का चुनाव करने में थोड़ी कठिनाई होती है। यदि आपके साथ भी ऐसी समस्या है, तो यह पोस्ट घर बनाने के लिए सबसे अच्छा सरिया कैसे चुनें? आपके लिए ही है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरिया निम्नलिखित साइज में बाजार में मिलता है:
4mm, 5mm, 6mm, 8mm, 10mm, 12mm, 16mm, 20mm, 25mm, 28mm, 32mm, 36mm, 40mm, 45mm, 50mm.

इसके साथ ही सरिया का अलग-अलग ग्रेड होता है
Fe 415, Fe 415D, Fe 415S, Fe 500, Fe 500D, Fe 500S, Fe 550, Fe 550D और Fe 600.

Sariya kaise chune


घर बनाने के लिए सबसे अच्छा सरिया कैसे चुनें


आपने हमारा पिछला पोस्ट “घर बनाने के लिए सबसे अच्छा सरिया कौन सा है” पढ़ा ही होगा।
यदि आपको उस लिस्ट में से किसी एक सरिया ब्रांड को चुनने में किसी प्रकार की समस्या या संदेह उत्पन्न हो रही है, तो घबराने की कोई बात नहीं है। यहाँ पर आपको एक अच्छा सरिया ब्रांड का चुनाव कैसे करें इसके तरीकों को बताया गया है।


भारत में एक सर्वश्रेष्ठ TMT सरिया कैसे चुनें?

भारत एक विकासशील देश है। यहाँ पर कई सरिया निर्माण कंपनियाँ हैं जो Fe 500, Fe500D, Fe 500D CRS, Fe500SD, Fe550, Fe550SD, Fe550D, Fe600, आदि ग्रेड के साथ उच्च गुणवत्ता वाले सरिया का उत्पादन करती हैं। इसलिए हमें एक अच्छी गुणवत्ता वाले सरिया ब्रांड को चुनने के लिए बहुत सारे विकल्प मिल जाते हैं। बाजार में मिलने वाले इतने सारे ब्रांड और ग्रेड में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल है। क्योंकि मार्केट में बहुत सारे निम्न गुणवत्ता के सरिया भी बेचे जाते हैं, जिनसे बचना जरूरी है।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बाजार में मिलने वाले कई ब्रांडों में से सर्वश्रेष्ठ ब्रांड का सरिया कैसे चुनें।

यहाँ पर कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिए गए हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर आप सर्वश्रेष्ठ सरिया का चुनाव कर सकते हैं।

1.
सबसे मुख्य बिंदु है उपलब्धता और रेट। आप अपने क्षेत्र में मिलने वाले सरिया ब्रांड्स में से रेट के अनुसार 3 से 5 सरिया ब्रांडों की एक सूची बनाएँ।

2.
फिर अगला सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि आप जिस सरिया ब्रांड को अपने निर्माण कार्य के लिए चुनते हैं, उसे BIS मानक IS: 1786: 2008 और ISO मानक को पूरा करना चाहिए।
आप इसे सरिया के पैकेट पर देख सकते हैं या सीधे दुकानदार से पूछ सकते हैं या आप उस Sariya कंपनी की वेबसाइट पर देख सकते हैं। संतुष्टि के लिए आप www.bis.gov.in और www.iso.gov.in पर भी जा सकते हैं।

3.
अब इन TMT छड़ों (सरिया) के ग्रेड को चुनने का समय आ गया है। TMT bars के ग्रेड के लिए चयन का क्रम निम्नानुसार होगा।
Fe 550SD, Fe 550D, Fe 500D, Fe 550, Fe 500, Fe 415D, Fe415।
आपको अपनी पहली पसंद के रूप में TMT bar (Sriya) के Fe 550D ग्रेड या Fe 500D ग्रेड को प्राथमिकता देनी चाहिए। उनका SD ग्रेड या CRS Fe 550 ग्रेड उपलब्ध हो तो और भी अच्छा होगा। यहाँ CRS का मतलब जंग प्रतिरोधी स्टील (Corrosion Resistance Steel) है।

4.
यदि आप अपने भवन का निर्माण पानी वाले क्षेत्रों में कर रहे हैं तो TMT छड़ के CRS ग्रेड का उपयोग करना बेहतर होता है।

5.
यदि आप अपने भवन का निर्माण भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में कर रहे हैं तो आपको TMT सरिया के Fe 550SD या Fe 550D ग्रेड का उपयोग करना चाहिए।

6.
नवीनतम तकनीक के साथ वर्जिन लौह अयस्क और शुद्ध स्टील का उपयोग करके निर्मित सरिया उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं। आप सरिया कंपनी की वेबसाइट पर उस सरिया को बनाने की तकनीक को जान सकते हैं। अभी HYQST और LRF टेक्नोलॉजी प्रचलन में है।


उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले सरिया के कुछ गुण

यहाँ पर उत्कृष्ट गुणवत्ता वाले सरिया के कुछ महत्वपूर्ण गुण बताए गए हैं

यूनिफॉर्म रिब पैटर्न: सरिया पर जो रिब पैटर्न रहता है, वह एक समान होनी चाहिए। घटिया क्वालिटी के सरिया में पैटर्न एक समान नहीं रहता है। यह यूनिफॉर्म रिब पैटर्न ही सरिया को कंक्रीट के साथ अच्छी तरह से संबंध करता है।

भूकंप रोधी: सरिया आपके घर को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से रक्षा करता है। Fe 550SD या Fe 550D ग्रेड के सरिया भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए आदर्श होते हैं।

जंग रोधी: सरिया को जंगरोधी होना ही चाहिए। सरिया में जंग लग जाने पर यह कंक्रीट स्ट्रक्चर को दुर्बल बना देता है। लगभग सभी सरिया जंगरोधी होते हैं। फिर भी यदि आप अपना घर अधिक वर्षा वाले क्षेत्र में या पानी के जमाव वाले क्षेत्र में बना रहे हैं, तो आपको Fe 550CRS ग्रेड के सरिया का उपयोग करना चाहिए।

उच्च स्तर की वेल्डेबिलिटी: उच्च क्वालिटी के सरिया में वेल्डेबिलिटी क्षमता अधिक होती है। और ये वेल्डिंग वाले जगह पर अपने गुणों को बहुत कम मात्रा में त्यागते है।

उच्च स्तर की लचीलापन: लचीलापन सरिया का एक बहुत ही महत्वपूर्ण गुण है। यह लचीलापन ही सरिया को भूकंप रोधी बनाता है। इसे सरिया के ग्रेड में D से सूचित किया जाता है।

उच्च स्तर की बेंडेबिलिटी: सरिया की बेंडेबिलिटी जितनी अधिक होगी, उतनी ही आसानी से उसे मोड़ा जा सकता है।

सरिया में कार्बन, सल्फर और फास्फोरस की मात्रा: सरिया में कार्बन, सल्फर और फास्फोरस की अधिकतम मात्रा निम्न चित्रानुसार होनी चाहिए। ये सरिया में अशुद्धि के रूप में रहते हैं। अर्थात सरिया में इनकी मात्रा नीचे दिए टेबल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सरिया

आपके द्वारा चुने गए सरिया में उपरोक्त गुण अवश्य होनी चाहिए। आप इन्हें Sariya brand की कंपनी के वेबसाइट पर देख सकते हैं। आवश्यकता अनुसार आप स्वयं किसी लैब में टेस्ट भी करवा सकते हैं।

निष्कर्ष

टाटा स्टील लिमिटेड, JSW स्टील लिमिटेड, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL), जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड, ESSAR स्टील इंडिया लिमिटेड, JYOTI TMT, राधा स्मेल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड, Sree मेटालिक्स, SRMB सृजन प्रा० लि०, श्याम स्टील इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कामधेनु लिमिटेड और VISA स्टील लिमिटेड आदि कुछ ऐसे सरिया निर्माता कंपनियाँ हैं जिन पर आप उच्च क्वालिटी के सरिया के लिए विश्वास कर सकते हैं। यदि मार्केट में Fe 550D या Fe 550 SD ग्रेड उपलब्ध नहीं है तो आप उसकी जगह Fe 500 ग्रेड को भी चुन सकते हैं।


यह भी पढ़ें:

आपको मेरी ब्लॉग पोस्ट कैसी लगी जरूर बताएँ। आपकी टिप्पणियाँ और सलाह मेरे लिए बहुत उपयोगी और प्रेरक होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)